"नृत्य मुद्रा" विषय के साथ 2 रुपए मूल्य वर्ग के नए फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के सिक्के - आरबीआई - Reserve Bank of India
"नृत्य मुद्रा" विषय के साथ 2 रुपए मूल्य वर्ग के नए फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के सिक्के
3 अगस्त 2007
"नृत्य मुद्रा" विषय के साथ 2 रुपए मूल्य वर्ग के नए फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के सिक्के
भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही "नृत्य मुद्रा" विषय के साथ 2 रुपए मूल्य वर्ग के फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के नए सिक्के परिचालित करेगा।
ये सिक्के नामत: निम्नलिखित आयाम, अभिकल्प और संरचना के अनुरूप होंगे:
सिक्कें का मूल्य वर्ग |
आकार और बाहरी व्यास |
धातु संरचना |
दो रुपए |
वृताकार |
लौह - 83 प्रतिशत |
अभिकल्प:
दो रुपए
मुखपृष्ठ : सिक्के का सामनेवाला भाग दो क्षैतिज रेखांओं के साथ तीन भागों में बँटा हुआ है। केंद्रीय भाग में नीचे उद्धृत उक्ति "सत्यमेव जयते" के साथ अशोक चक्र के "सिंह की आकृति" आंकित रहेगी।
शीर्ष भाग में हिंदी में "भारत" और अंग्रजी में "INDIA" होगा। निचले भाग में अंतर्राष्ट्रीय अंकों में वर्ष अंकित रहेगा।
पृष्ठ भाग : सिक्के के सामनेवाले भाग के केंद्र में दाहिनी सीमा में भारत के सुप्रसिद्ध शाॉााय नृत्य "भरत नाट्यम" की "मुद्राओं" में से एक का चित्र पदर्शित होगा तथा केंद्र की बाँई सीमा में अंतर्राष्ट्रीय अंकों में मूल्य-वर्ग मूल्य "2" होगा जिसके नीचे हिंदी में शब्द "रूपए" और अंग्रजी में शब्द "RUPEES" रहेगा।
यह सिक्का निर्माण अधिनियम 1906 में यथाउद्धृत एक वैध मुद्रा होगा। वर्तमान में परिचलन में दो रुपए के सिक्के भी वैध मुद्रा के रूप में जारी रहेंगे।
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2007-2008/187