RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81657247

पहली जुलाई 2005 को रेपो/रिवर्स रेपो का परिचालन नहीं होगा


23 जून 2005

पहली जुलाई 2005 को रेपो/रिवर्स रेपो का परिचालन नहीं होगा

भारतीय रिज़र्व बैंक, पहले की गयी घोषणा के अनुसार चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत एक दिवसीय के बजाय, 30 जून 2005 को चार दिवसीय (4 जुलाई 2005 को प्रत्यावर्तन के साथ) रेपो/रिवर्स रेपो नीलामी का आयोजन करेगा। साथ ही पहली जुलाई 2005 को रेपो/रिवर्स रपो का कोई परिचालन नहीं किया जायेगा। दिनांक 29 मार्च 2005 की हमारी प्रेस प्रकाशनी 2004-2005/1012 में अधिसूचित चलनिधि समायोजन सुविधा के संबंध में नीलामी कैलेंडर में आंशिक आशोधन करते हुए यह किया गया है।

पहली जुलाई 2005 को वार्षिक लेखाबंदी के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक सार्वजनिक लेनदेनों के लिए बंद होने के कारण यह आशोधन आवश्यक हो गया है। जिन मौजूदा शर्तों के अंतर्गत चलनिधि समायोजन सुविधा नीलामियां आयोजित की जाती हैं, उनमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

 

पी. वी. सदानंदन

प्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2004-2005/1356

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?