सिक्के अब आपके घर या कार्यस्थल पर प्राप्त हो सकेंगे: रिज़र्व बैंक ने की बैंकों में व्यवस्था
20 मार्च 2007
सिक्के अब आपके घर या कार्यस्थल पर प्राप्त हो सकेंगे: रिज़र्व बैंक ने की बैंकों में व्यवस्था
जन-सामान्य को उनके आवास या कार्यस्थल के पास सिक्के उपलब्ध कराने की दृष्टि से रिज़र्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों की शाखाओं से बदले में सिक्के प्राप्त करने के लिए समय-समय पर विशेष व्यवस्था करता है।
इसी प्रयास के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक की क्रॉफर्ड मार्केट शाखा 21 मार्च 2007 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक 2 रुपए के सिक्के बदले में जारी करेगी। यूटीआई बैंक की चेंबूर शाखा भी 23 मार्च 2007 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे के बीच दो रुपए के सिक्के बदले में जारी करेगी।
| अपने घर या कार्यस्थल पर 2 रुपए के सिक्के प्राप्त करें | ||
| बैंक नाम/शाखा | तारीख | समय |
| एचडीएफसी बैंक, क्रॉफर्ड मार्केट शाखा | 21 मार्च 2007 | सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक |
| यूटीआइ बैंक, चेंबूर शाखा | 23 मार्च 2007 | सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक |
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2006-2007/1270
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: