परिपक्वता से पूर्व लक्षित दीर्घावधि रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ और टीएलटीआरओ 2.0) के अंतर्गत ली गई धनराशि की चुकौती का विकल्प
28 अक्तूबर 2020 परिपक्वता से पूर्व लक्षित दीर्घावधि रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ और टीएलटीआरओ 2.0) 09 अक्तूबर 2020 के विकासात्मक और विनियामक नीतियों के वक्तव्य में घोषित किए अनुसार, जिन बैंकों ने टीएलटीआरओ और टीएलटीआरओ 2.0 के अंतर्गत धनराशि ली थी, उन्हें परिपक्वता से पहले इन लेन-देन को रिवर्स करने का विकल्प प्रदान किया जाएगा। तदनुसार, रिज़र्व बैंक ने 21 अक्टूबर 2020 की प्रेस प्रकाशनी 2020-2021/521 द्वारा लक्षित दीर्घावधि रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ और टीएलटीआरओ 2.0) के तहत प्राप्त धनराशि को रिवर्स करने की योजना को अधिसूचित किया। 2. बैंकों से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर, चुकौती विकल्प का प्रयोग और अनुरोधों को प्रस्तुत करने की तारीखों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। संशोधित तारीखों को शीघ्र ही सूचित किया जाएगा। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/551 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: