किसी भी नामित बैंक शाखा में आयकर की देय राशि काअग्रिम भुगतान करें : भारतीय रिज़र्व बैंक
किसी भी नामित बैंक शाखा में आयकर की देय राशि का
अग्रिम भुगतान करें : भारतीय रिज़र्व बैंक
10 दिसंबर 2001
भारतीय रिज़र्व बैंक ने मुंबई और नयी मुंबई के आयकर दाताओं को सूचित किया है कि वे किसी भी नामित बैंक शाखा में आयकर की देय राशियों का भुगतान करने की सुविधा का लाभ उठायें। आयकर विभाग ने आयकर की देय राशियां स्वीकार करने के लिए मुंबई और नयी मुंबई में सरकारी क्षेत्र के बैंकों की करीब 810 कम्प्यूटरीकृत शाखाओं को प्राधिकृत किया है। रिज़र्व बैंक ने आयकर दाताओं को यह भी सूचित किया है कि वे रिज़र्व बैंक/नामित बैंकों के काउंटरों पर अंतिम समय पर भीड़ से बचने के लिए समय रहते आयकर का अग्रिम भुगतान करें।
पी. वी. सदानंदन
सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2001-2002/671
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: