25 अगस्त 2022 वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्यनिष्पादन आज, रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्यनिष्पादन से संबंधित आंकड़े जारी किए, जो 2,749 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही और 2021-22 की चौथी तिमाही के आंकड़े भी तुलना करने के लिए तालिकाओं में प्रस्तुत किए गए हैं। इन आंकड़ों को https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=statistics#!2_42. पर प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य बिंदु बिक्री -
सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) 2022-23 की पहली तिमाही में बढ़कर 41.0 प्रतिशत हो गई, जोकि पिछली तिमाही में 22.3 प्रतिशत थी (तालिका 1ए)। -
उद्योगों में वैविध्यपूर्ण मांग विस्तार से प्रेरित, विनिर्माण क्षेत्र ने 2022-23 की पहली तिमाही में 41.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की कारगर बिक्री वृद्धि दर्ज की, जिसे मात्रा और मूल्य प्रभाव दोनों द्वारा समर्थन प्रदान किया गया (तालिका 2 ए और तालिका 5 ए)। -
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों की वार्षिक बिक्री वृद्धि, जो कोविड-19 महामारी के दौरान भी सकारात्मक क्षेत्र में स्थिर रही, हालिया तिमाही के दौरान 21.3 प्रतिशत रही (तालिका 2ए)। -
गैर-आईटी सेवा कंपनियों की बिक्री में 2022-23 की पहली तिमाही में 62.1 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) तक की वृद्धि हुई, क्योंकि एक वर्ष पहले महामारी की दूसरी लहर के बाद सेवा गतिविधियां मजबूत बहाली पथ पर आगे बढ़ रही थीं; होटल और रेस्तरां, परिवहन, व्यापार और स्थावर संपदा क्षेत्रों ने तेजी से वापसी की (तालिका 2 ए और तालिका 5 ए)। व्यय -
मजबूत मांग विस्तार के अनुरूप कच्चे माल पर निर्माताओं के व्यय में 52.0 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई; बिक्री की तुलना में कच्चे माल के व्यय का अनुपात क्रमिक और वार्षिक दोनों आधार पर बढ़ा (तालिका 2 ए और 2 बी)। -
विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए कर्मचारियों की लागत में वार्षिक वृद्धि क्रमशः 10.3 प्रतिशत, 23.5 प्रतिशत और 20.0 प्रतिशत रही, जबकि उनकी कर्मचारी लागत और बिक्री का अनुपात क्रमशः 5.0 प्रतिशत, 50.1 प्रतिशत और 8.0 प्रतिशत था (तालिका 2 ए और 2 बी)। परिचालनगत लाभ ब्याज मूल्य निर्धारण शक्ति -
विनिर्माण और आईटी कंपनियों के लिए परिचालनगत लाभ मार्जिन क्रमिक और वार्षिक दोनों आधार पर कम हुआ है। (तालिका 2 बी)। -
मूल्य निर्धारण शक्ति, जैसा कि निवल लाभ मार्जिन में परिलक्षित होता है, विनिर्माण और आईटी कंपनियों के लिए कम हो गया, जबकि मुख्य रूप से दूरसंचार और परिवहन कंपनियों द्वारा दर्ज किए गए नुकसान के कारण यह गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए नकारात्मक क्षेत्र में रहा, (तालिका 2 बी और तालिका 5 बी)। सारणियों की सूची | सारणी सं. | शीर्षक | 1 | ए | सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन | संवृद्धि दर | बी | चयनित अनुपात | 2 | ए | सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्र-वार | संवृद्धि दर | बी | चयनित अनुपात | 3 | ए | चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन | संवृद्धि दर | बी | चयनित अनुपात | 4 | ए | बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन | संवृद्धि दर | बी | चयनित अनुपात | 5 | ए | उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन | संवृद्धि दर | बी | चयनित अनुपात | व्याख्यात्मक टिप्पणियां | शब्दावली | नोट: -
विभिन्न तिमाहियों में कंपनियों का कवरेज, परिणामों की घोषणा की तारीख के आधार पर भिन्न होता है; तथापि, इससे समग्र स्थिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन की आशा नहीं है। -
संकलन पद्धति, और शब्दावली (पिछली रिलीज़ से भिन्न संशोधित परिभाषाओं और गणनाओं सहित) का विवरण देने वाले व्याख्यात्मक नोट संलग्न हैं। रूपांबरा निदेशक (संचार) प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/761
|