|
आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्य-निष्पादन से संबंधित आंकड़े जारी किए, जो 3,118 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के संक्षिप्त वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। इनमें अनुक्रमिक (तिमाही-दर-तिमाही) और वार्षिक (वर्ष-दर-वर्ष) परिवर्तनों के अध्ययन को सक्षम बनाने के लिए 2025-26 की पहली तिमाही और 2024-25 की दूसरी तिमाही के तुलनीय आंकड़े भी शामिल हैं। इन आंकड़ों को वेब-लिंक https://data.rbi.org.in/DBIE/#/dbie/reports/Statistics/Corporate%20Sector/Listed%20Non-Government%20Non-Financial%20Companies पर देखा जा सकता है।
मुख्य बातें
बिक्री
- 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री वृद्धि में 8.0 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) से सुधार आया, जो पिछली तिमाही में 5.5 प्रतिशत (2024-25 की दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत) था, जिसका मुख्य कारण सभी प्रमुख क्षेत्रों में बिक्री वृद्धि में सुधार था (तालिका 1ए)।
- 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान 1,775 सूचीबद्ध निजी विनिर्माण कंपनियों की बिक्री 8.5 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) से बढ़ी, जो पिछली तिमाही में 5.3 प्रतिशत थी, जिसका मुख्य कारण ऑटोमोबाइल, खाद्य उत्पाद, विद्युत मशीनरी और रसायन उद्योगों में उच्च बिक्री वृद्धि था (तालिका 2ए और 5ए , चार्ट 1)।
स्रोत: कैपिटलाइन डेटाबेस और आरबीआई स्टाफ की गणना।
- सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों ने 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान बिक्री में 7.8 प्रतिशत(वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि दर्ज की, जो पिछली तिमाही में 6.0 प्रतिशत थी।
- गैर-आईटी सेवा कंपनियों की बिक्री में 2025-26 की दूसरी तिमाही में दो अंकों की वृद्धि 10.6 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछली तिमाही में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में अधिक थी, जिसका मुख्य कारण थोक और खुदरा व्यापार कंपनियों द्वारा दर्ज की गई उच्च बिक्री वृद्धि था।
व्यय
- विनिर्माण कंपनियों का कच्चे माल पर व्यय 2025-26 की दूसरी तिमाही में उनके बिक्री वृद्धि के अनुरूप 9.0 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़ा; बिक्री की तुलना में कच्चे माल का अनुपात पिछली तिमाही के 54.1 प्रतिशत से बढ़कर 55.9 प्रतिशत हो गया (तालिका 2ए और 2बी)।
- 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के कर्मचारी लागत में क्रमशः 9.2 प्रतिशत, 6.0 प्रतिशत और 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पिछली तिमाही की तुलना में अधिक थी। विनिर्माण और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए बिक्री से कर्मचारी लागत का अनुपात 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान क्रमशः 5.8 प्रतिशत और 10.7 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रहा, जबकि आईटी कंपनियों के लिए यह अनुपात पिछली तिमाही में 48.8 प्रतिशत से घटकर दूसरी तिमाही में 47.3 प्रतिशत रह गया।
कीमत निर्धारण क्षमता
- पिछली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही के दौरान विनिर्माण और आईटी कंपनियों की परिचालन लाभ वृद्धि में (वर्ष-दर-वर्ष) क्रमशः 10.6 प्रतिशत और 7.7 प्रतिशत तक का सुधार हुआ, जबकि गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए यह घटकर 6.5 प्रतिशत रही (तालिका 2ए)।
- 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान आईटी कंपनियों के लिए परिचालन लाभ मार्जिन क्रमिक रूप से सुधरा, जबकि विनिर्माण और गैर-आईटी सेवा क्षेत्र के लिए यह कम हुआ (तालिका 2बी और चार्ट 2)।
स्रोत: कैपिटलाइन डेटाबेस और आरबीआई स्टाफ की गणना।
ब्याज व्यय
- लाभ में लगातार गिरावट के साथ, विनिर्माण कंपनियों का ब्याज व्याप्ति अनुपात (आईसीआर) 1 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान कम होकर 8.6 रह गया। 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान सेवा क्षेत्र में, जबकि गैर-आईटी सेवा कंपनियों का आईसीआर व्यापक तौर पर स्थिर रहा, आईटी कंपनियों का आईसीआर उच्च स्तर पर बना रहा (तालिका 2बी)।
तालिकाओं की सूची
| तालिका सं. |
शीर्षक
|
|
1
|
ए
|
सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन
|
संवृद्धि दर
|
|
बी
|
चयनित अनुपात
|
|
2
|
ए
|
सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्र-वार
|
संवृद्धि दर
|
|
बी
|
चयनित अनुपात
|
|
3
|
ए
|
चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन
|
संवृद्धि दर
|
|
बी
|
चयनित अनुपात
|
|
4
|
ए
|
बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन
|
संवृद्धि दर
|
|
बी
|
चयनित अनुपात
|
|
5
|
ए
|
उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन
|
संवृद्धि दर
|
|
बी
|
चयनित अनुपात
|
|
व्याख्यात्मक टिप्पणियां
|
|
शब्दावली
|
नोट:
- विभिन्न तिमाहियों में कंपनियों का कवरेज, परिणामों की घोषणा की तारीख के आधार पर भिन्न होता है; तथापि, इससे समग्र स्थिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन की आशा नहीं है।
- संकलन पद्धति, और शब्दावली (पिछली रिलीज़ से भिन्न संशोधित परिभाषाओं और गणनाओं सहित) का विवरण देने वाले व्याख्यात्मक नोट संलग्न हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1560
1आईसीआर (अर्थात, ब्याज और कर से पहले की आय और ब्याज व्यय का अनुपात) किसी कंपनी की ऋण चुकाने की क्षमता का एक माप है। व्यवहार्य आईसीआर के लिए न्यूनतम मान 1 है।
|