RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

133503364

वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्य-निष्पादन से संबंधित आंकड़े जारी किए, जो 2,823 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। इनमें अनुक्रमिक (तिमाही-दर-तिमाही) और वार्षिक (वर्ष-दर-वर्ष) परिवर्तनों के अध्ययन को सक्षम बनाने के लिए 2022-23 की चौथी तिमाही और 2023-24 की तीसरी तिमाही के तुलनीय आंकड़े भी शामिल हैं (वेब-लिंक https://cimsdbie.rbi.org.in)।

मुख्य बातें

बिक्री

  • सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री में पिछली तिमाही में 5.5 प्रतिशत की संवृद्धि (2022-23 की चौथी तिमाही में 8.0 प्रतिशत) की तुलना में 2023-24 की चौथी तिमाही में 6.9 प्रतिशत की संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) दर्ज की गई (तालिका 1ए)।
  • 1,669 सूचीबद्ध निजी विनिर्माण कंपनियों की कुल बिक्री संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) पिछली तिमाही के 3.7 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान 6.1 प्रतिशत हो गई; जिसमें ऑटोमोबाइल, पेट्रोलियम, इलेक्ट्रिकल मशीनरी और फार्मास्यूटिकल्स उद्योगों में बिक्री में तेजी से मदद मिली (तालिका 2ए और 5ए)।
  • सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की बिक्री में वार्षिक संवृद्धि पिछली तिमाही में 3.2 प्रतिशत और एक वर्ष पहले 16.0 प्रतिशत से घटकर 2023-24 की चौथी तिमाही में 3.1 प्रतिशत हो गई (तालिका 2ए)।
  • गैर-आईटी सेवा कंपनियों की बिक्री में तेजी जारी रही और 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 20.5 प्रतिशत की संवृद्धि के बाद 10.4 प्रतिशत की संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) दर्ज की गई (तालिका 2ए)।

व्यय

  • निविष्टि लागत और कर्मचारी लागत व्यय में वृद्धि के साथ, विनिर्माण कंपनियों के व्यय में 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान 4.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई (तालिका 2ए)।
  • गतिविधियों में वृद्धि की गति ने कर्मचारी लागत में वृद्धि को प्रभावित किया, जो आईटी कंपनियों के लिए मामूली रही, लेकिन विनिर्माण और गैर-आईटी क्षेत्रों के लिए मजबूत बनी रही (तालिका 2ए)।
  • 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए बिक्री की तुलना में कर्मचारी लागत अनुपात क्रमशः 5.3 प्रतिशत, 49.4 प्रतिशत और 10.9 प्रतिशत पर लगभग अपरिवर्तित रहा (तालिका 2बी)।

कीमत निर्धारण क्षमता

  • विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों का परिचालन लाभ 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान क्रमशः 8.7 प्रतिशत, 3.5 प्रतिशत और 16.3 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़ा; उनका परिचालन लाभ मार्जिन स्थिर रहा और 2023-24 की चौथी तिमाही में क्रमशः 14.5 प्रतिशत, 22.6 प्रतिशत और 22.3 प्रतिशत रहा (तालिका 2ए और 2बी)।

 ब्याज व्यय

  • विनिर्माण कंपनियों का ब्याज कवरेज अनुपात (आईसीआर)1 7.5 पर अपेक्षाकृत स्थिर रहा और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए लगातार छठी तिमाही के लिए एकता की सीमा स्तर से ऊपर रहा और 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान 1.7 तक पहुंच गया (तालिका 2बी)।  

तालिकाओं की सूची

तालिका सं.

शीर्षक

1

सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन

संवृद्धि दर

बी

चयनित अनुपात

2

सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्र-वार

संवृद्धि दर

बी

चयनित अनुपात

3

चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन

संवृद्धि दर

बी

चयनित अनुपात

4

बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन

संवृद्धि दर

बी

चयनित अनुपात

5

उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन

संवृद्धि दर

बी

चयनित अनुपात

व्याख्यात्मक टिप्पणियां

शब्दावली

 

नोट:

  • विभिन्न तिमाहियों में कंपनियों का कवरेज, परिणामों की घोषणा की तारीख के आधार पर भिन्न होता है; तथापि, इससे समग्र स्थिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन की आशा नहीं है।
  • संकलन पद्धति, और शब्दावली (पिछली रिलीज़ से भिन्न संशोधित परिभाषाओं और गणनाओं सहित) का विवरण देने वाले व्याख्यात्मक नोट संलग्न हैं।

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/496


[1]  आईसीआर (अर्थात, ब्याज और कर से पहले की आय और ब्याज व्यय का अनुपात) किसी कंपनी की ऋण चुकाने की क्षमता का एक माप है। व्यवहार्य आईसीआर के लिए न्यूनतम मान 1 है।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?