RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80274219

2020-21 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन

05 मार्च 2021

2020-21 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन

रिज़र्व बैंक ने आज 2020-21 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट क्षेत्र के कार्य - निष्पादन से संबंधित आंकड़े का प्रकाशन किया, जिन्हें 2,692 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्त (एनजीएनएफ) कंपनियों के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से प्राप्त किया गया है। तुलना करने में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 2019-20 की तीसरी तिमाही और 2020-21 की दूसरी तिमाही से संबंधित आंकड़े भी सारणी में प्रस्तुत किए गए हैं। आंकड़े को वेब लिंक https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=statistics#!2_42 से प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्य बातें:

नाममात्र की बिक्री

  • कोविड -19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों में क्रमिक ढील और मांग की स्थितियों में पलटाव के साथ, पूर्ववर्ती छह तिमाहियों के दौरान संकुचन दर्ज करने के बाद 1,685 विनिर्माण कंपनियों की बिक्री 2020-21 की तीसरी तिमाही में 7.4 प्रतिशत (वर्ष दर वर्ष) से बढ़ी; यह बहाली लोहे और इस्पात, ऑटोमोबाइल, सीमेंट, केमिकल्स और फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों के कारण हुई थी (सारणी 2 क और सारणी 5 क)।

  • सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र कोविड – 19 महामारी की अवधि के दौरान सकारात्मक क्षेत्र में रहा और 2020-21 की तीसरी तिमाही में उनकी बिक्री में 5.2 प्रतिशत (वर्ष दर वर्ष) की वृद्धि हुई (सारणी 2 क )।

  • गैर-आईटी सेवा क्षेत्र ने बिक्री में कम संकुचन (वर्ष दर वर्ष) दर्ज किया [पिछली तिमाही में (-) 14.5 प्रतिशत की तुलना में 2020-21 की तीसरी तिमाही में (-)5.7 प्रतिशत], जिसे दूरसंचार, रियल एस्टेट और व्यापार क्षेत्र की कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन द्वारा समर्थित किया गया था (सारणी 2 क और सारणी 5 क)।

व्यय

  • विनिर्माण कंपनियों ने बिक्री में वृद्धि के साथ-साथ 2020-21 की तीसरी तिमाही के दौरान कच्चे माल पर अपने व्यय की वृद्धि दर्ज की (सारणी 2 क)।

  • 2020-21 की तीसरी तिमाही में विनिर्माण और आईटी कंपनियों के लिए स्टाफ लागत वृद्धि (वर्ष दर वर्ष) बढ़ी, जबकि यह गैर आईटी सेवा क्षेत्रों के लिए संकुचन क्षेत्र में रहा।

परिचालन लाभ

  • 2020-21 की तीसरी तिमाही में कंपनियों के सभी समूह के लिए परिचालन लाभ में सुधार हुआ (सारणी 2 क) ।

ब्याज

  • विनिर्माण कंपनियों का ब्याज कवरेज अनुपात (आईसीआर)1 लाभ में वृद्धि के कारण 2020-21 की तीसरी तिमाही में 6.6 (पिछली तिमाही में 4.6) का उल्लेखनीय सुधार हुआ; गैर - आईटी सेवा कंपनियों की आईसीआर एक से नीचे बनी रही (सारणी 2 ख)।

मूल्य निर्धारण शक्ति

  • इस तिमाही में विनिर्माण और आईटी कंपनियों में लाभ मार्जिन में सुधार हुआ (सारणी 2 ख)।

सारणियों की सूची
सारणी सं. शीर्षक
1 सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
2 सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्रवार वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
3 चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
4 बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
5 उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
व्याख्यात्मक नोट्स
शब्दावली

टिप्पणी :

  • भिन्न – भिन्न तिमाहियों में, परिणामों की घोषणा की तारीख पर निर्भर करते हुए, कंपनियों के कवरेज में परिवर्तन होते हैं; तथापि इसके कारण सकल स्थिति में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा ऐसी कोई प्रत्याशा नहीं की जाती।

  • संकलन पद्धति पर विस्तृत व्याख्यात्मक टिप्पणियों और शब्दावली (संशोधित परिभाषा और परिकलन सहित, जो पिछले प्रकाशनों से भिन्न हैं) संलग्न है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/1206


1 आईसीआर (अर्थात ब्याज व्ययों के ब्याज एवं कर पूर्व अर्जन का अनुपात) एक कंपनी की ऋण सेवा क्षमता का माप है। एक व्यवहार्य आईसीआर के लिए न्यूनतम मूल्य 1 है।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?