सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 10 मई 2024 (11 और 12 मई क्रमशः गैर-कामकाजी शनिवार और रविवार होने के कारण) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य (एसजीबी 2017-18 की शृंखला I)
|
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना पर भारत सरकार की दिनांक 20 अप्रैल 2017 की अधिसूचना एफ.सं.4(08)-डब्ल्यूएंडएम/2017 (एसजीबी 2017-18, शृंखला 1 - जारी करने की तारीख 12 मई 2017) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद उस स्वर्ण बॉण्ड के समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। तद्नुसार, उपरोक्त शृंखला के समय-पूर्व मोचन की अगली देय तिथि 10 मई 2024 (11 और 12 मई क्रमशः गैर-कामकाजी शनिवार और रविवार होने के कारण) होगी। 2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के सप्ताह (सोमवार-शुक्रवार) के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तद्नुसार, 10 मई (11 और 12 मई क्रमशः गैर-कामकाजी शनिवार और रविवार होने के कारण) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य ₹7165/- (सात हजार एक सौ पैंसठ रुपये मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा, जो 29 अप्रैल - 3 मई 2024 सप्ताह के स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा।
अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/247 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: