सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 16 अक्तूबर 2023 को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य (एसजीबी 2017-18 की शृंखला III)
|
13 अक्तूबर 2023 सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 16 अक्तूबर 2023 को देय समय-पूर्व सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना पर भारत सरकार की दिनांक 06 अक्तूबर 2017 की अधिसूचना एफ.सं.4(25)-डब्ल्यूएंडएम/2017 (एसजीबी 2017-18, शृंखला III - जारी करने की तारीख 16 अक्तूबर 2017) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद उस स्वर्ण बॉण्ड के समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। तद्नुसार, उपरोक्त शृंखला के समय-पूर्व मोचन की अगली देय तिथि 16 अक्तूबर 2023 होगी। 2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले तीन कारोबारी दिवस के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तद्नुसार, 16 अक्तूबर 2023 को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य ₹5,813/- (पाँच हजार आठ सौ तेरह रुपये मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा, जो 11-13 अक्तूबर 2023 के तीन कारोबारी दिवस के स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1113 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: