प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2019-20 - आरबीआई - Reserve Bank of India
प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2019-20
26 फरवरी 2021 प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2019-20 भारतीय रिज़र्व बैंक ने 'प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2019-20’ शीर्षक से वार्षिक प्रकाशन का 7वां अंक आज जारी किया। इसे https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications#!13 पर देखा जा सकता है। यह प्रकाशन भारतीय रिज़र्व बैंक के 'पर्यवेक्षण विभाग' द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस प्रकाशन में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अनुसूचित और गैर-अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के वित्तीय खातों को शामिल किया गया है। यह प्रकाशन तुलन-पत्र, लाभ और हानि लेखा, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों, वित्तीय अनुपात, कार्यालयों के राज्य-वार वितरण और प्राथमिकता क्षेत्र के अग्रिमों के विवरण के बारे में समग्र जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह प्रकाशन पूंजी पर्याप्तता, लाभप्रदता और कर्मचारी उत्पादकता आदि जैसे चुनिंदा वित्तीय अनुपात पर अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के बैंक-वार जानकारी प्रदान करता है। यह प्रकाशन भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी रिजर्व बैंक की वेबसाइट डेटाबेस (डीबीआईई) (https://dbie.rbi.org.in/) पर वार्षिक आधार केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। प्रकाशन की कोई हार्ड कॉपी नहीं होगी। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/1156 |