RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
ODC_S2

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

111363044

प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावना 2022-23

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज 'प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावना 2022-23' शीर्षक से वार्षिक प्रकाशन का 10वां खंड जारी किया। इसे https://cimsdbie.rbi.org.in/DBIE.

पर देखा जा सकता है। यह प्रकाशन भारतीय रिज़र्व बैंक के 'पर्यवेक्षण विभाग' द्वारा प्रकाशित किया गया है।

इस प्रकाशन में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित और गैर-अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के वित्तीय लेखा को शामिल किया गया है। यह प्रकाशन तुलन-पत्र, लाभ और हानि लेखा, अनर्जक आस्ति, वित्तीय अनुपात, कार्यालयों के राज्य-वार वितरण और प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्र के अग्रिमों के विवरण की प्रमुख मदों से संबंधित समग्र जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह प्रकाशन अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की उनकी तुलन-पत्र मदों, लाभप्रदता और कर्मचारी उत्पादकता के संबंध में बैंक-वार जानकारी भी प्रदान करता है। यह प्रकाशन रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी डाटाबेस के https://cimsdbie.rbi.org.in/DBIE लिंक के माध्यम से वार्षिक आधार पर केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। इस मामले में संदर्भ के लिए प्रकाशन की कोई हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं होगी।

 

(योगेश दयाल)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/74

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app