RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81059841

त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई ढांचा - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

20 सितंबर 2022

त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई ढांचा - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जो वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक के त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई ढांचे के अंतर्गत है, के कार्यनिष्पादन की समीक्षा वित्तीय पर्यवेक्षण बोर्ड द्वारा की गई। 31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए बैंक के मूल्यांकित आंकड़ों के अनुसार यह पाया गया कि बैंक ने त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई मानकों का उल्लंघन नहीं किया था। बैंक ने एक लिखित प्रतिबद्धता की है कि वह निरंतर आधार पर न्यूनतम विनियामक पूंजी, निवल अनर्जक आस्ति और लीवरेज अनुपात के मानदंडों का पालन करेगा और भारतीय रिज़र्व बैंक को, स्थापित किए गए संरचनात्मक और प्रणालीगत सुधारों से अवगत कराया है, जो बैंक की इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद करेंगे।

उपरोक्त सभी को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को कतिपय शर्तों और निरंतर निगरानी के अधीन पीसीए प्रतिबंधों से बाहर कर दिया जाए।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/897

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?