पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
107411932
06 नवंबर 2023
को प्रकाशित
भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2024 पर ब्याज दर
6 नवंबर 2023 भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2024 पर ब्याज दर 7 नवंबर 2023 से 6 मई 2024 तक की छमाही के लिए अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2024 (एफ़आरबी 2024) के लिए लागू ब्याज दर 7.14 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी। यह विदित है कि एफ़आरबी 2024 के लिए ब्याज दर, भारत सरकार की 182 दिवसीय खजाना बिलों, जिन्हें कूपन के पुनर्निर्धारण तिथि से पहले की अवधि, अर्थात् 7 नवंबर 2023 तक धारित किया गया हो, की पिछली तीन नीलामियों के कट-ऑफ मूल्य पर निहित प्रतिफल के औसत दर (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांक) पर पुनर्निर्धारित की जाती है। निहित प्रतिफल की गणना एक वर्ष में 365 दिन मानकर की जाती है। श्वेता शर्मा प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1250 |
प्ले हो रहा है
सुनें