भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की
दिनांक 27 जनवरी 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2024-2025/2013 के माध्यम से घोषित किए अनुसार, रिज़र्व बैंक 13 फरवरी 2025 को ₹20,000 करोड़ की समग्र राशि के लिए ओएमओ खरीद का आयोजन करेगा। 2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:
3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:
4. पात्र प्रतिभागियों को 13 फरवरी 2025 को पूर्वाह्न 10:30 और पूर्वाह्न 11:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों को प्रस्तुत करना होगा। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार की जाएंगी। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित प्रपत्र में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://rbi.org.in/hi/web/rbi/forms) से प्राप्त किया जा सकता है, पूर्वाह्न 11.30 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत की जाए। 5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को 14 फरवरी 2025 को मध्याह्न 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
(पुनीत पंचोली) प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2106 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: