RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

135977584

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 27 जनवरी 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2024-2025/2013 के माध्यम से 20 फरवरी 2025 को ₹20,000 करोड़ की कुल राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की थी। वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, ओएमओ खरीद की कुल राशि को अब संशोधित कर ₹40,000 करोड़ कर दिया गया है।

2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्र. सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN0020230036 7.17% जीएस 2030 17-अप्रैल-2030 ₹40,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN0020230085 7.18% जीएस 2033 14-अगस्त-2033
3 IN0020240019 7.10% जीएस 2034 08-अप्रैल-2034
4 IN0020240126 6.79% जीएस 2034 07-अक्तूबर-2034
5 IN0020220102 7.41% जीएस 2036 19-दिसंबर-2036
6 IN0020230077 7.18% जीएस 2037 24-जुलाई-2037
 

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा का निर्धारण करना।
  • समग्र राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करना।
  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण समग्र  राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद करना।
  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ को स्वीकार या अस्वीकार करना।

4.  पात्र प्रतिभागियों को 20 फरवरी 2025 को पूर्वाह्न 10:30 और पूर्वाह्न 11:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों को प्रस्तुत करना होगा। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार की जाएंगी। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित प्रपत्र में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://website.rbi.org.in/hi/web/rbi/forms) से प्राप्त किया जा सकता है, पूर्वाह्न 11.30 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत की जाए।

5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को 21 फरवरी 2025 को मध्याह्न 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

 

(पुनीत पंचोली)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2168

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?