RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138186677

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की

दिनांक 23 दिसंबर 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2025-26/1759 के माध्यम से घोषित किए अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक 22 जनवरी 2026 को ₹50,000 करोड़ की समग्र राशि के लिए ओएमओ खरीद आयोजित करेगा।

2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्र. सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख समग्र राशि
1 IN0020220011 7.10% जीएस 2029 18- अप्रैल-2029 ₹50,000 करोड़
(प्रतिभूति-वार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN0020210095 6.10% जीएस 2031 12- जुलाई -2031
3 IN0020190065 7.57% जीएस 2033 17-जून-2033
4 IN0020200096 6.19% जीएस 2034 16- सितंबर -2034
5 IN0020210152 6.67% जीएस 2035 15- दिसंबर -2035
6 IN0020220029 7.54% जीएस 2036 23-मई-2036
7 IN0020240118 7.09% जीएस 2054 5-अगस्त-2054
 

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा का निर्धारण करना।

  • समग्र राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करना।

  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण समग्र  राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद करना।

  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ को स्वीकार या अस्वीकार करना।

4.  पात्र प्रतिभागियों को 22  जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 9:30  और पूर्वाह्न 10:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों को प्रस्तुत करना होगा। केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार की जाएंगी। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित फॉर्म में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://rbi.org.in/hi/web/rbi/forms) से प्राप्त किया जा सकता है, पूर्वाह्न10.30 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत की जाए।

5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को 23 जनवरी 2026 को मध्याह्न12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।  

(ब्रिज राज)     
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1927

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?