भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 25 मार्च 2025 (मंगलवार) को कुल ₹50,000 करोड़ की राशि के लिए भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया है। 2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:
3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:
4. पात्र प्रतिभागियों को 25 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 9:30 और पूर्वाह्न 10:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों को प्रस्तुत करना होगा। केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार की जाएंगी। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित प्रपत्र में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://rbi.org.in/hi/web/rbi/forms) से प्राप्त किया जा सकता है, पूर्वाह्न10.30 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत की जाए। 5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को 26 मार्च 2025 को मध्याह्न12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
(पुनीत पंचोली) प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2408 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: