भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने ₹80,000 करोड़ की कुल राशि के लिए भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद नीलामी, ₹20,000 करोड़ की प्रत्येक की चार शृंखलाओं में आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये नीलामी 3 अप्रैल 2025, 8 अप्रैल 2025, 22 अप्रैल 2025 और 29 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएंगी। 2. प्रत्येक परिचालन के लिए विस्तृत अनुदेश अलग से जारी किए जाएंगे। 3. रिज़र्व बैंक उभरती चलनिधि और बाज़ार स्थितियों पर निगरानी रखना जारी रखेगा तथा व्यवस्थित चलनिधि स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करेगा। (पुनीत पंचोली) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/4 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: