भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर बॉण्ड 2028 पर ब्याज दर की घोषणा की
3 अक्तूबर 2022 भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर बॉण्ड 2028 पर ब्याज दर की घोषणा की 4 अक्तूबर 2022 से 3 अप्रैल 2023 तक की छमाही के लिए भारत सरकार के अस्थिर दर बॉण्ड 2028 (जीओआई एफ़आरबी 2028) पर लागू ब्याज दर 7.01 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी। यह विदित है कि एफआरबी 2028 के लिए एक कूपन निर्धारित होगा, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली तीन नीलामियों (दर निर्धारण दिवस अर्थात् 4 अक्तूबर 2022 से) के भारित औसत प्रतिफल (डब्ल्यूएवाई) के औसत के बराबर आधार दर के साथ एक नियत स्प्रैड (0.64 प्रतिशत) होगा। रूपांबरा प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/983 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: