भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड, 2028 पर ब्याज दर की घोषणा की
3 अक्तूबर 2023 भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड, 2028 पर ब्याज दर की घोषणा की 4 अक्तूबर 2023 से 3 अप्रैल 2024 तक की छमाही के लिए भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2028 (जीओआई एफ़आरबी 2028) पर लागू ब्याज दर 7.69 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी। यह विदित है कि एफआरबी, 2028 के लिए एक कूपन निर्धारित है, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली तीन नीलामियों (दर निर्धारण दिवस अर्थात् 4 अक्तूबर 2023 से) के भारित औसत प्रतिफल (डब्ल्यूएवाई) के औसत के बराबर आधार दर के साथ एक नियत स्प्रैड (0.64 प्रतिशत) है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1036 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: