भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड, 2031 संबंधी ब्याज दर की घोषणा की - आरबीआई - Reserve Bank of India
80363368
06 दिसंबर 2022 को प्रकाशित
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड, 2031 संबंधी ब्याज दर की घोषणा की
6 दिसंबर 2022 भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड, 2031 संबंधी 7 दिसंबर 2022 से 6 जून 2023 तक की छमाही के लिए भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2031 (एफ़आरबी 2031) पर लागू ब्याज दर 7.69 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी। यह विदित है कि एफआरबी, 2031 के लिए एक कूपन निर्धारित होगा, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली 3 नीलामियों (दर निर्धारण दिवस अर्थात् 7 दिसंबर 2022 से) के भारित औसत प्रतिफल (डब्ल्यूएवाई) के बराबर आधार दर के साथ 1 प्रतिशत का एक नियत स्प्रैड होगा। भारित औसत प्रतिफल की गणना एक वर्ष में 365 दिन मानकर की जाएगी। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1311 |
प्ले हो रहा है
सुनें
क्या यह पेज उपयोगी था?