भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर बॉण्ड 2034 पर ब्याज दर की घोषणा की - आरबीआई - Reserve Bank of India
81015628
28 अक्तूबर 2022
को प्रकाशित
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर बॉण्ड 2034 पर ब्याज दर की घोषणा की
28 अक्तूबर 2022 भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर बॉण्ड 2034 पर ब्याज दर की घोषणा की 30 अक्तूबर 2022 से 29 अप्रैल 2023 तक की छमाही के लिए भारत सरकार के अस्थिर दर बॉण्ड, 2034 (जीओआई एफ़आरबी 2034) पर लागू ब्याज दर 7.69 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी। यह विदित है कि एफआरबी 2034 के लिए एक कूपन निर्धारित होगा, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली तीन नीलामियों के भारित औसत प्रतिफल (डब्ल्यूएवाई) के औसत के बराबर आधार दर के साथ एक नियत स्प्रैड (0.98 प्रतिशत) होगा। रूपांबरा प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1103 |
प्ले हो रहा है
सुनें
क्या यह पेज उपयोगी था?