RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81644404

रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री की विशेष खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) की घोषणा की

12 नवंबर 2020

रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री
की विशेष खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) की घोषणा की

वर्तमान चलनिधि और वित्तीय स्थितियों की समीक्षा करने के बाद, रिज़र्व बैंक ने 19 नवंबर 2020 को खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रत्येक के लिए 10,000 करोड़ की सकल राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री शामिल है।

2. तदनुसार, 19 नवंबर 2020 को खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत प्रत्येक के लिए 10,000 करोड़ की राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री का विवरण निम्नानुसार है:

खरीद

रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके निम्नलिखित प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्रम सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN0020200112 5.22% जीएस 2025 15-जून-2025 10,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN0020170026 6.79% जीएस 2027 15-मई-2027
3 IN0020110055 8.97% जीएस 2030 5-दिसंबर-2030

बिक्री

रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके निम्नलिखित प्रतिभूतियों की एक सामयिक बिक्री करेगा:

क्रम सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN002020Z048 364 डीटीबी 29042021 29-अप्रैल-2021 10,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN002020Z055 364 डीटीबी 07052021 07-मई-2021

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद / बिक्री की मात्रा का निर्धारण करना।

  • सकल राशि से कम राशि की बोलियां/ प्रस्ताव स्वीकार करना।

  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद / बिक्री करना।

  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ / प्रस्तावों का स्वीकार या अस्वीकार करना।

4. पात्र प्रतिभागियों को 19 नवंबर 2020 को सुबह 10:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों/ प्रस्तावों को प्रस्तुत करना चाहिए। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ/प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली/प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (/en/web/rbi/forms) से प्राप्त किया जा सकता है, सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत किये जाने चाहिए।

5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 20 नवंबर 2020 को दोपहर 12 बजे तक अपने चालू खाते/एसजीएल खाते में निधि/प्रतिभूतियों की उपलब्धता, जैसा भी मामला हो, सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

(योगेश दयाल)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/627

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?