रिज़र्व बैंक ने यूएसडी/आईएनआर 2-वर्षीय विक्रय क्रय स्वैप की घोषणा की
21 फरवरी 2022 रिज़र्व बैंक ने यूएसडी/आईएनआर 2-वर्षीय विक्रय क्रय स्वैप की घोषणा की अपनी फॉरवर्ड बुक की परिपक्वता (मैच्योरिटी) प्रोफाइल को बढ़ाने और फॉरवर्ड आस्तियों से संबंधित प्राप्तियों को सुगम बनाने की दृष्टि से, 08 मार्च 2022 को 5 बिलियन डॉलर की विक्रय/क्रय स्वैप नीलामी करने का निर्णय लिया गया है। यह बाजार सहभागियों के एक व्यापक समूह तक पहुंच को सक्षम करेगा। नीलामी एकाधिक मूल्य आधारित होगी, अर्थात, सफल बोलियों को उनके संबंधित उद्धृत प्रीमियम पर स्वीकार किया जाएगा। नीलामी का विवरण निम्नानुसार है:
परिचालनात्मक दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण अनुबंध में दिए गए हैं। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी : 2021-2022/1747 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: