भारतीय रिज़र्व बैंक ने श्री पी. वासुदेवन को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया
6 जुलाई 2023 भारतीय रिज़र्व बैंक ने श्री पी. वासुदेवन को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया भारतीय रिज़र्व बैंक ने 3 जुलाई 2023 से श्री पी. वासुदेवन को कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया। कार्यपालक निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पूर्व, श्री पी. वासुदेवन भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग के प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक थे। श्री पी. वासुदेवन भारतीय रिज़र्व बैंक में लगभग तीन दशक से कार्य कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के पर्यवेक्षण, भुगतान और निपटान प्रणालियों तथा रिज़र्व बैंक के अन्य क्षेत्रों का कार्यभार संभाला, जिसमें बैंकरों के प्रशिक्षण महाविद्यालय में संकाय सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है। उन्होंने रिज़र्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय के साथ-साथ बेंगलुरु, मुंबई और नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालयों में भी काम किया है। कार्यपालक निदेशक के रूप में, श्री पी. वासुदेवन मुद्रा प्रबंध विभाग, कॉर्पोरेट कार्यनीति और बजट विभाग (बजट और निधि के अलावा अन्य क्षेत्र) और प्रवर्तन विभाग का कामकाज संभालेंगे। श्री पी. वासुदेवन के पास वाणिज्य में स्नातक की डिग्री है और वह इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंट्स ऑफ इंडिया के सभ्य हैं। उनके पास वित्त में स्नातकोत्तर डिग्री है तथा इन्फोर्मेशन सिस्टम्स ऑडिट (सीआईएसए),इन्फोर्मेशन सेक्यूरिटी मेनेजमेंट (सीआईएसएम) और फिनटेक (नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर) में प्रमाणन है। वे सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स (सीएआईआईबी) और व्हार्टन स्कूल के पूर्व छात्र हैं। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/553 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: