RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

135002740

आरबीआई ने श्रीमती सोनाली सेन गुप्ता को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने श्रीमती सोनाली सेन गुप्ता को 9 अक्तूबर 2025 से कार्यपालक निदेशक (ईडी) के रूप में नियुक्त किया है।

कार्यपालक निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पूर्व, श्रीमती सोनाली सेन गुप्ता बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में कर्नाटक के लिए क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत थीं।

श्रीमती सोनाली सेन गुप्ता को रिज़र्व बैंक में वित्तीय समावेशन, मानव संसाधन प्रबंधन, बैंकिंग विनियमन और पर्यवेक्षण के क्षेत्रों में काम करने का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने जी20 - वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक भागीदारी (जीपीएफआई) और ओईसीडी - वित्तीय शिक्षा संबंधी अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क (आईएनएफई) में भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतिनिधित्व किया है और राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र (एनसीएफई) के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने कई अन्य आंतरिक और बाह्य समितियों के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। वह इण्डियन ओवरसीज़ बैंक के बोर्ड में भारतीय रिज़र्व बैंक की नामित निदेशक हैं।

कार्यपालक निदेशक के रूप में श्रीमती सोनाली सेन गुप्ता उपभोक्ता शिक्षण और संरक्षण विभाग, वित्तीय समावेशन और विकास विभाग तथा निरीक्षण विभाग का कार्य देखेंगी।

श्रीमती सोनाली सेन गुप्ता बैंकिंग और वित्त में एमबीए के साथ स्नातकोत्तर हैं। वे आईआईबीएफ की सर्टिफाइड एसोसिएट भी हैं।

(ब्रिज राज)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1295

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?