18 जुलाई 2017 भारतीय रिज़र्व बैंक ने 8 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का पंजीकरण प्रमाण-पत्र रद्द किया भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित आठ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिया है। | क्र . | कंपनी का नाम | कार्यालयीन पता | पंजीकरण प्रमाणपत्र सं | प्रमाणपत्र जारी करने का दिनांक | प्रमाणपत्र निरस्त करने का दिनांक | | 1 | मेसर्स सेहजपाल इस्टेट्स एंड फाइनांस प्रा. लि. | नवांशहर मेन रोड, वीपीओ – और दोआबा 144417 (पंजाब) | बी-06.00300 | 28 जून 2000 | 23 जनवरी 2017 | | 2 | मेसर्स धनवान लीजिंग एण्ड फाइनांस कंपनी लि. | 107, हार्मनी प्लाजा, अग्रवाल नगर, स्नेह नगर, मेन रोड, इंदौर - 452001 | बी.03.00050 | 24 मार्च 1998 | 27 मार्च 2017 | | 3 | मेसर्स इस्टीम इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड | 16, दास लेन, बो बाजार, कोलकाता - 700012 | बी-05.01957 | 21 सितंबर 2001 | 31 मार्च 2017 | | 4 | मेसर्स दिशा टाई-अप प्रा. लि. | 119, एम. जी. रोड़, दूसरी मंज़िल, कोलकाता - 700007 | बी.05.05296 | 12 अप्रैल 2003 | 07 अप्रैल 2017 | | 5 | मेसर्स सिटी कमर्शियल इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड | युरिपोक, कांगचुप रोड , मणिपुर – 795001 (इंफाल) | बी.08.00166 | 17 जुलाई 2003 | 08 मई 2017 | | 6 | मेसर्स वीवीडी फाइनांस एण्ड लीजिंग लिमिटेड | 90, साऊथ राजा स्ट्रीट, तुतिकोरिन - 628001 | 07.00454 | 16 अगस्त 2007 | 15 मई 2017 | | 7 | मेसर्स ओ टी जी ग्लोबल फाइनांस लिमिटेड | सूर्यसाधना, तीसरी मंज़िल, यूनिट नं. 301, चंद्र नगर चौराह, ए. बी. रोड, इंदौर - 452001 | बी.03.00039 | 03 मार्च 1998 | 22 मई 2017 | | 8 | मेसर्स अरिहंत फिनवेस्ट लिमिटेड | रतन दीप बिल्डिंग, दिनेश गोस्वामी रोड, ए. टी. रोड, गुवाहाटी - 781001 | बी.08.00155 | 18 जून 2001 | 22 मई 2017 | पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद ये कंपनियां भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आई के खंड (ए) के अंतर्गत निर्धारित किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती हैं। अजीत प्रसाद सहायक परामर्शदाता प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/162 |