RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80703720

भारत में नए स्थापित उद्यमों का विदेशी मुद्रा मामलों पर मार्गदर्शन करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने हेल्पलाइन बनाई

22 दिसंबर 2015

भारत में नए स्थापित उद्यमों का विदेशी मुद्रा मामलों पर
मार्गदर्शन करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने हेल्पलाइन बनाई

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत मे नए स्थापित उद्यमों (स्टार्ट-अप) के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन (ई-मेल) बनाई है जिससे कि विनियामकीय ढांचे के दायरे के अंदर सीमापार लेनदेन करने के लिए उन्हें मार्गदर्शन/सहायता प्रदान की जा सके। मार्गदर्शन लेते समय उद्यम रिज़र्व बैंक को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं और उन विशिष्ट मुद्दों का उल्लेख करेंगे जिनपर वे विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियमों के संबंध में रिज़र्व बैंक से मार्गदर्शन लेना चाहते हैं। इससे हेल्पलाइन में कार्य करने वाला कार्मिक समयबद्ध और प्रभावी सूचना प्रदान कर सकेगा।

नए स्थापित उद्यम सामान्यतः व्यापक सीमापार लेनदेन करते हैं जिनमें निवेश से संबंधित लेनदेन भी शामिल होते हैं। निवासी भारतीयों के सीमापार लेनदेन विनियामकीय व्यवस्था के अधीन है जिसका प्रावधान विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 में किया गया है।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/1476

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?