भारतीय रिज़र्व बैंक – सितंबर 2025 का डिजिटल भुगतान सूचकांक
|
भारतीय रिज़र्व बैंक देश भर में भुगतान के डिजिटलीकरण की सीमा का पता लगाने के लिए मार्च 2018 को आधार मानकर 1 जनवरी 2021 से एक समग्र भारतीय रिज़र्व बैंक - डिजिटल भुगतान सूचकांक (आरबीआई-डीपीआई) प्रकाशित कर रहा है। सितंबर 2025 के लिए सूचकांक 516.76 रहा, जबकि मार्च 2025 के लिए यह 493.22 था, जिसकी घोषणा 28 जुलाई 2025 को की गई थी। आरबीआई-डीपीआई सूचकांक में वृद्धि, इस अवधि में देश भर में भुगतान निष्पादन एवं भुगतान सक्षमकर्ता जैसे मापदंडों में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हुई। अपने आरंभ से सूचकांक शृंखला निम्नानुसार है :
(ब्रिज राज) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2097 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: