रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने चयनित निजी क्षेत्र के बैंकों के एमडी एवं सीईओ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की
25 मई 2021 रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने चयनित निजी क्षेत्र के बैंकों के एमडी एवं सीईओ से गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक (रिज़र्व बैंक) ने 25 मई 2021 को चयनित निजी क्षेत्र के बैंकों के एमडी एवं सीईओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में उप गवर्नर श्री एम. के. जैन, डॉ. माइकल डी. पात्र, श्री एम. राजेश्वर राव और श्री टी. रबी शंकर उपस्थित थे। अपने उद्घाटन भाषण में, गवर्नर ने भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण हितधारकों के रूप में निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने बैंकों को तेजी से 5 मई 2021 को रिज़र्व बैंक द्वारा घोषित उपायों को सही ढंग से कार्यान्वित करने के लिए जोर दिया। उन्होंने बैंकों को महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यक्तियों और व्यवसायों को ऋण सुविधाओं सहित विभिन्न वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता में निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु सूचित किया। उन्होंने बैंकों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने तुलनपत्र को मजबूत करने के लिए उपायों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखें। बैठक में अन्य विषयों के साथ-साथ निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की गई।
(योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/270 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: