RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138183706

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत में पूर्णतः स्वाधिकृत सहायक संस्था (डब्ल्यूओएस) स्थापित करने के लिए सुमिटोमो मित्सुई बैंकिंग कार्पोरेशन (एसएमबीसी), जापान को 'सैद्धांतिक' मंजूरी दी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने, भारतीय रिज़र्व बैंक (विदेशी बैंकों द्वारा पूर्णतः स्वाधिकृत सहायक संस्थाओं की स्थापना) दिशानिर्देश, 2025 के अंतर्गत, सुमिटोमो मित्सुई बैंकिंग कार्पोरेशन (एसएमबीसी), जापान को भारत में पूर्णतः स्वाधिकृत सहायक संस्था (डब्ल्यूओएस) स्थापित करने के लिए 'सैद्धांतिक' मंजूरी देने का निर्णय लिया है।

एसबीएमसी वर्तमान में नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में स्थित अपनी शाखाओं के माध्यम से भारत में शाखा मोड में बैंकिंग कारोबार कर रहा है। बैंक को भारत में अपनी मौजूदा शाखाओं के रूपांतरण के माध्यम से डब्ल्यूओएस स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।

भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22(1) के अंतर्गत एसबीएमसी को डब्ल्यूओएस मोड में बैंकिंग कारोबार शुरू करने के लिए लाइसेंस देने पर विचार करेगा, बशर्ते कि बैंक ने “सैद्धांतिक” मंजूरी के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित अपेक्षित शर्तों का अनुपालन किया हो।

(ब्रिज राज)     
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1924

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?