RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80927098

रिजर्व बैंक ने राज्य वित्त सचिवों का 31 वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया

18 मार्च 2019

रिजर्व बैंक ने राज्य वित्त सचिवों का 31 वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया

राज्य वित्त सचिवों का 31 वां सम्मेलन 18 मार्च 2019 को मुंबई में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, महालेखा नियंत्रक, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक तथा 25 राज्यों और पुदुचेरी के वित्त सचिवों ने भाग लिया। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों जैसे सामान्य और सरकार के स्तर पर सकल बाजार उधार, राज्य सरकारों द्वारा अधिक से अधिक सूचना प्रसार की आवश्यकता, निवेशक आधार को विस्तृत करने और एसडीएल में द्वितीयक बाजार में गहनता लाने के लिए उपाय और विभिन्न राज्य सरकारों की उधार लागत में उनकी जोखिम विषमता उचित रूप से प्रतिबिंबित हो जाने के मुद्दे पर चर्चा की गयी। यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य सरकारों के लिए नई डब्ल्यूएमए सीमा तय करने हेतु एक नियम-आधारित दृष्टिकोण के लिए मापदंडों की सिफारिश करने के लिए एक समिति गठित की जाए। इसके अतिरिक्त, अधिक से अधिक प्रणाली दक्षता के लिए राज्यों ने रिजर्व बैंक की एकीकृत लेखा प्रणाली (ई-कुबेर) के साथ अपनी प्राप्ति और भुगतान प्रणालियों के पूर्ण एकीकरण की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की।

एन. षणमुगराम
सहायक महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2018-2019/2225

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?