RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138928399

भारतीय रिज़र्व बैंक ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया

भारतीय रिज़र्व बैंक 2016 से प्रत्येक वर्ष वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफ़एलडब्ल्यू) आयोजित कर रहा है।

2. गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफ़एलडबल्यू) 2026 के ग्यारहवें संस्करण का शुभारंभ किया, जिसका विषय ‘केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम / KYC – Your First Step to Safe Banking’ था। रिज़र्व बैंक, नाबार्ड के शीर्ष प्रबंधन एवं क्षेत्रीय प्रमुखों तथा चयनित वाणिज्यिक बैंकों के प्रमुखों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

3. सभा को संबोधित करते हुए, गवर्नर ने सुरक्षित, संरक्षित और समावेशी बैंकिंग के लिए केवाईसी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों से अपने ग्राहकों के बीच केवाईसी और पुनः केवाईसी के महत्व और सरलता, ग्राहक ऑनबोर्डिंग को सरल बनाने में केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (सीकेवाईसीआर) की भूमिका, तथा केवाईसी -संबंधित धोखाधड़ी और खातों के दुरुपयोग के विरुद्ध सतर्क रहने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एफ़एलडबल्यू का उपयोग करने का आग्रह किया।

4. एफ़एलडबल्यू 2026 को 9 से 13 फरवरी 2026 तक संपूर्ण देश में मनाया जाएगा। इस लक्षित वित्तीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत, आरबीआई एफ़एलडबल्यू के विषय पर मल्टी मीडिया अभियान चलाएगा। बैंकों को भी अपने ग्राहकों के बीच जानकारी प्रसारित करने और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए सूचित किया गया है।

 

(ब्रिज राज)     
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2073

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?