भारतीय रिज़र्व बैंक ने आदेश बहियों, माल-सूचियों और क्षमता उपयोग संबंधी तिमाही सर्वेक्षण शुरू कियाः अक्तूबर-दिसंबर 2022 (60वाँ दौर)
05 जनवरी 2023 भारतीय रिज़र्व बैंक ने आदेश बहियों, माल-सूचियों और क्षमता उपयोग संबंधी तिमाही सर्वेक्षण शुरू कियाः भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी आदेश बहियों, माल-सूचियों और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण (ओबीआईसीयूएस) का 60वां दौर शुरू किया। यह सर्वेक्षण अक्तूबर-दिसंबर 2022 (2022-23 की तीसरी तिमाही) की संदर्भ अवधि के लिए है। रिज़र्व बैंक विनिर्माण क्षेत्र की आदेश बहियों, माल-सूचियों और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण (ओबीआईसीयूएस) 2008 से तिमाही आधार पर आयोजित करा रहा है। इस सर्वेक्षण में प्राप्त की जाने वाली सूचना में संदर्भ तिमाही के दौरान प्राप्त किए गए नए आदेशों, तिमाही की शुरुआत में आदेशों का बैकलॉग, तिमाही के अंत में लंबित आदेशों, तिमाही के अंत में तैयार माल, प्रक्रियाधीन और कच्चा माल की सूची के ब्यौरों के साथ कुल सूची, लक्षित समूह की स्थापित क्षमता की तुलना में तिमाही के दौरान मात्रा और मूल्य के संदर्भ में वस्तु-वार उत्पादन पर मात्रात्मक आंकड़े तथा तिमाही के दौरान उत्पादन / स्थापित क्षमता में बदलाव के कारण शामिल हैं। इन प्रतिक्रियाओं से क्षमता उपयोग के स्तर का अनुमान लगाया जाता है। यह सर्वेक्षण मौद्रिक नीति निर्माण में रिज़र्व बैंक को उल्लेखनीय इनपुट उपलब्ध कराता है। सर्वेक्षण के निष्कर्षों को बैंक की वेबसाइट पर नियमित आधार पर जारी किया जाता है। जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही से संबंधित परिणाम शीघ्र ही जारी किये जायेंगे। तिमाही के दौरान बैंक चयनित विनिर्माण कंपनियों से संपर्क करेगा। अन्य विनिर्माण कंपनियां भी रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in से सर्वेक्षण प्रश्नावली डाउनलोड कर इस सर्वेक्षण में भाग ले सकती हैं। यह सर्वेक्षण प्रश्नावली ‘फॉर्म’ शीर्ष (होम पेज पर बिल्कुल नीचे अन्य लिंक के अंतर्गत उपलब्ध) और ‘सर्वेक्षण’ उप-शीर्ष के अंतर्गत रखी गई है। विधिवत भरी हुई सत्यापित सर्वेक्षण अनुसूची को सर्वेक्षण अनुसूची में दिए गए संपर्क ब्यौरे पर ईमेल से भेजा जा सकता है। कंपनी स्तरीय आंकड़े गोपनीय रखे जाते हैं और इनका कभी भी खुलासा नहीं किया जाता है। किसी प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित पते पर संपर्क करें: निदेशक, रूपांबरा प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1499 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: