भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात पर सर्वेक्षण शुरू कियाः 2018-19
14 जून 2019 भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) निर्यात पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण का 2018-19 का दौर शुरू किया। वर्ष 2002-03 से आयोजित कराए जा रहे इस सर्वेक्षण में कंप्यूटर सेवा निर्यात और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात और कारोबार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) के विभिन्न पहलुओं पर आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। इस सर्वेक्षण के परिणामों का उपयोग भुगतान संतुलन (बीओपी) सांख्यिकी के संकलन और अन्य उपयोग करने के अतिरिक्त इन्हें सार्वजनिक डोमेन में जारी किया जाता है। वर्ष 2018-19 के दौर के लिए सॉफ्टवेयर और आईटीईएस/बीपीओ निर्यातक कंपनियों द्वारा सर्वेक्षण अनुसूची भरा जाना अपेक्षित है। आईटी स्थानों में विकास को ध्यान में रखते हुए, कारोबारी गतिविधि वर्गीकरण में कुछ परिवर्तन आया है। अंतनिर्मित वैधता जांच के साथ इस सर्वेक्षण की सॉफ्ट प्रति (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (होम पेज पर बिल्कुल नीचे दिए गए ‘अन्य लिंक’ के अंतर्गत उपलब्ध है) पर फॉर्म शीर्ष और सर्वेक्षण उप-शीर्ष में उपलब्ध है जिसे विधिवत भरकर वैधीकृत कर 15 जुलाई 2019 तक ई-मेल पर प्रस्तुत किया जा सकता है। किसी प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित से संपर्क करें: निदेशक, अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2018-2019/2947 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: