भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात पर सर्वेक्षण प्रारंभ कियाः 2019-2020
13 जुलाई 2020 भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण 2019-2020 का चक्र प्रारंभ किया है। वर्ष 2002-03 से किए जा रहे इस सर्वेक्षण में कंप्यूटर सेवा निर्यात और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात और कारोबार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) के विभिन्न पक्षों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। सर्वेक्षण के परिणामों को पब्लिक डोमेन पर जारी किया जाता है, जिसका उपयोग भुगतान संतुलन (बीओपी) सांख्यिकी के संकलन और अन्य उपयोग के लिए भी किया जाता है। वर्ष 2019-2020 के चक्र के लिए सॉफ्टवेयर और आईटीईएस/बीपीओ निर्यातक कंपनियों द्वारा सर्वेक्षण अनुसूची भरा जाना अपेक्षित है। आईटी के क्षेत्र में विकास को ध्यान में रखते हुए, कारोबारी गतिविधि वर्गीकरण में कुछ परिवर्तन आए हैं। इस सर्वेक्षण अनुसूची की सॉफ्ट प्रति (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (होम पेज पर बिल्कुल नीचे दिए गए ‘मोर लिंक’ के अंतर्गत उपलब्ध है) पर शीर्ष फॉर्म और उप-शीर्ष सर्वेक्षण में उपलब्ध है जिसमें अंतनिर्मित वैधता जांच अंतर्निहित है। इसे विधिवत भरकर वैधीकृत कर अगस्त 15, 2020 तक ई-मेल पर प्रस्तुत किया जाना है। किसी भी प्रकार के प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित से संपर्क करें: निदेशक, (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/51 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: