भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के जनवरी 2023 दौर की शुरूआत - आरबीआई - Reserve Bank of India
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के जनवरी 2023 दौर की शुरूआत
30 दिसंबर 2022 भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के जनवरी 2023 दौर की शुरूआत भारतीय रिज़र्व बैंक नियमित रूप से उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सीसीएस) आयोजित करता रहा है। सर्वेक्षण का जनवरी 2023 दौर शुरू किया जा रहा है। सर्वेक्षण में परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, मूल्य स्तर, परिवारों की आय और व्यय पर उनकी मनोभावों के बारे में गुणात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की जाती है। यह सर्वेक्षण 19 शहरों, अर्थात् अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, रांची और तिरुवनंतपुरम में नियमित रूप से किया जाता है। इस सर्वेक्षण के परिणाम मौद्रिक नीति के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। मेसर्स हंसा रिसर्च ग्रुप प्रा. लिमिटेड, मुंबई नामक एजेंसी को भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से सर्वेक्षण के इस दौर को संचालित करने का कार्य सौंपा गया हैं। इस प्रयोजन से उक्त एजेंसी द्वारा चुनिंदा परिवारों से संपर्क किया जाएगा तथा उनसे अपनी प्रतिक्रिया देने का अनुरोध किया जाता है। अन्य ऐसे व्यक्ति, जिनसे एजेंसी ने संपर्क नहीं किया हो, भी इस सर्वेक्षण दौर में भाग ले सकते हैं और लिंक की हुई सर्वेक्षण सूची का प्रयोग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सर्वेक्षण सूची को भरकर निम्नलिखित ई-मेल पते पर भेजा जा सकता है। यदि इस संबंध में कोई प्रश्न /स्पष्टीकरण हो तो, कृपया निम्नलिखित पते पर संपर्क करें: निदेशक, रूपांबरा प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1466 |