भारतीय रिज़र्व बैंक व्यापक कारोबारी रिपोर्टिंग भाषा (एक्सबीआरएल) की ओर अग्रसर भारतीय रिज़र्व बैंक ने विवरणियों की संख्या 291 से घटाकर 223 की
14 अगस्त 2008
भारतीय रिज़र्व बैंक व्यापक कारोबारी रिपोर्टिंग भाषा (एक्सबीआरएल) की ओर
अग्रसर भारतीय रिज़र्व बैंक ने विवरणियों की संख्या 291 से घटाकर 223 की
भारतीय रिज़र्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों द्वारा रिज़र्व बैंक को प्रस्तुत की जानेवाली कतिपय विवरणियों के लिए ऑनलाइन विवरणी फाइलिंग प्रणाली (ओआरएफएस) का कार्यान्वयन कर दिया है। ऑनलाइन विवरणियों के प्रस्तुतीकरण के एक भाग के रूप में रिज़र्व बैंक उचित समय पर व्यापक कारोबारी रिपोर्टिंग भाषा (एक्सबीआरएल) के माध्यम से कारोबारी संस्थाओं के बीच आँकड़ा सहभागिता के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों को अंगीकृत करेगा। रिज़र्व बैंक, उप गवर्नर श्री वी. लीलाधर की अध्यक्षता में गठित एक उच्च-स्तरीय संचालन समिति के अंतर्गत एक्सबीआरएल मानकों की ओर अग्रसर हो रहा है।
एक्सबीआरएल के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में रिज़र्व बैंक ने विवरणियों को विवेकसम्मत बनाने का कार्य शुरू कर दिया था। अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) द्वारा प्रस्तुत की जानेवाली विवरणियों की संख्या 291 से घटकर अब 223 हो गई है। रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बैंकों द्वारा (क) प्रस्तुत की जानेवाली विवरणियों की सूची तथा (ख) प्रस्तुत की नहीं जानेवाली विवरणियों की सूची भी डाल दी है तथा बैंकों से यह अनुरोध किया है कि वे सूची (ख) में सूचीबद्ध विवरणियों को प्रस्तुत नहीं करें।
जी. रघुराज
उप महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/199
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: