भारतीय रिज़र्व बैंक ने मध्यावधि ऋण प्रबंध कार्यनीति को सार्वजनिक डोमेन में डाला
31 दिसंबर 2015 भारतीय रिज़र्व बैंक ने मध्यावधि ऋण प्रबंध कार्यनीति को सार्वजनिक डोमेन में डाला भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से मध्यावधि ऋण प्रबंध कार्यनीति (एमटीडीएस) को सार्वजनिक डोमेन में डाला है। यह कार्यनीति तीन वर्ष की अवधि (2015-16 से 2017-18) के लिए बनाई गई है। कार्यनीति दस्तावेज में उद्देश्य, सरकारी उधारों का जोखिम विश्लेषण और अपनाई जाने वाली कार्यनीति हैं। मध्यावधि ऋण प्रबंध कार्यनीति (एमटीडीएस) मध्यावधि राजकोषीय नीति वक्तव्य (एमटीएफपीएस) के अनुरूप है। मध्यावधि ऋण प्रबंध कार्यनीति (एमटीडीएस) बेहतर अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं के आधार पर तैयार की गई है और इसमें घरेलू आर्थिक और वित्तीय स्थितियों का ध्यान रखा गया है। उभरती स्थितियों को दर्शाने के लिए मध्यावधि ऋण प्रबंध कार्यनीति (एमटीडीएस) का वार्षिक आधार पर अद्यतन किया जाएगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/1540 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: