RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79570406

रिज़र्व बैंक ने निजी बैंकों के स्वामित्व और गवर्नेंस के लिए व्यापक नीतिगत ढांचा अभिमतों के लिए जारी किया

2 जुलाई 2004

रिज़र्व बैंक ने निजी बैंकों के स्वामित्व और गवर्नेंस के लिए व्यापक

नीतिगत ढांचा अभिमतों के लिए जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने निजी क्षेत्र के बैंकों के स्वामित्व और गवर्नेंस के संबंध में एक प्रारूप व्यापक नीतिगत ढांचा तैयार किया है। इसे अंतिम रूप दिये जाने से पहले विचार-विमर्श और फीडबैक के लिए परिपत्र पब्लिक डोमेन पर डाला गया है।

आपको याद होगा कि 18 मई 2004 को घोषित 2004-05 के लिए वार्षिक नीति वक्तव्य के पैराग्राफ 68 मे गवर्नर महोदय ने संकेत दिया था कि बैंकों की विशेष प्रवफ्ति को देखते हुए यह जरूरी है कि सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक, दोनों के स्वामित्व और गवर्नेंस के संबंध में नीति को व्यापक और पारदर्शी तरीके से तैयार किया जाये।

यह नोट किया जाये कि रिज़र्व बैंक ने 25 जून 2004 को निजी क्षेत्र के बैंकों को सूचित किया था कि वे बोड़ पर निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए व्यक्तियों की "योग्य और उचित" स्थिति निर्धारित करने के लिए पर्याप्त सतर्कता की प्रक्रिया अपनायें और यह सुनिश्चित करें कि निदेशक, गांगुली दल द्वारा की गयी सिफारिशों के अनुसरण में लोक हित में प्रतिज्ञापत्र निष्पादित करते हैं। परिपत्र रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर उपलब्ध है।

अल्पना किल्लावाला

मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनीः 2004-2005/12

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?