भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2021-22” जारी की - आरबीआई - Reserve Bank of India
भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2021-22” जारी की
19 नवंबर 2022 भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2021-22” जारी की भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज "भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2021-22" शीर्षक से अपने सांख्यिकीय प्रकाशन के सातवें संस्करण को जारी किया। इस प्रकाशन के माध्यम से, भारतीय रिज़र्व बैंक भारत की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक आंकड़ों का प्रसार करता है। यह प्रकाशन 1951 से 2021-22 तक की विभिन्न समयावधियों में भारतीय राज्यों में सामाजिक-जनसांख्यिकी, राज्य घरेलू उत्पाद, कृषि, मूल्य और मजदूरी, उद्योग, बुनियादी ढांचा, बैंकिंग और वित्तीय संकेतकों पर उप-राष्ट्रीय आंकड़ों को शामिल करता है। हैंडबुक के वर्तमान संस्करण में, दो नए खंड अर्थात स्वास्थ्य और पर्यावरण को प्रस्तुत किया गया है। मौजूदा आंकड़ों की श्रृंखला के अद्यतन के अलावा, निम्नलिखित संकेतकों पर 9 नई तालिकाएँ शामिल की गई हैं: i) सामाजिक और जनसांख्यिकीय संकेतक
ii) स्वास्थ्य
iii) कृषि
iv) पर्यावरण
v) बुनियादी ढांचा
vi) राजकोषीय
हैंडबुक का इलेक्ट्रॉनिक रूप www.rbi.org.in पर उपलब्ध है। हैंडबुक पर टिप्पणियों और सुझावों का स्वागत है और निदेशक, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था निगरानी प्रभाग, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, 6वीं मंजिल, अमर बिल्डिंग, मुंबई 400001 को भेजे जा सकते हैं या ईमेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1233 |