भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों से संबंधित सांख्यिकी का हैंडबुक, 2024-25” जारी की
|
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपने सांख्यिकीय प्रकाशन के दसवें संस्करण "भारतीय राज्यों से संबंधित सांख्यिकी का हैंडबुक, 2024-25" को जारी किया। इस प्रकाशन के माध्यम से, भारतीय रिज़र्व बैंक भारत की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक आंकड़ों का प्रसार करता है। यह प्रकाशन भारत के विभिन्न राज्यों में दीर्घकालिक-शृंखला के आधार पर सामाजिक-जनसांख्यिकी, स्वास्थ्य, राज्य घरेलू उत्पाद, कृषि, पर्यावरण, मूल्य, मजदूरी, उद्योग, बुनियादी ढांचा, बैंकिंग, राजकोषीय एवं निर्यात सहित अन्य क्षेत्रों के उप-राष्ट्रीय सांख्यिकीय आंकड़े प्रदान करता है। हैंडबुक के वर्तमान संस्करण में, आंकड़ों की मौजूदा शृंखलाओं को अद्यतन करने के अतिरिक्त, निम्नलिखित 11 नई तालिकाओं को शामिल किया गया है:
हैंडबुक का इलेक्ट्रॉनिक रूप www.rbi.org.in पर उपलब्ध है। (ब्रिज राज) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1682 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: