RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80986765

भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2020-21 जारी की

20 जनवरी 2022

भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2020-21 जारी की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 'प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2020-21’ शीर्षक से वार्षिक प्रकाशन का 8वां अंक जारी किया। इसे https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications#!13 पर देखा जा सकता है। यह प्रकाशन भारतीय रिज़र्व बैंक के 'पर्यवेक्षण विभाग' द्वारा प्रकाशित किया गया है।

इस प्रकाशन में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अनुसूचित और गैर-अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के वित्तीय खातों को शामिल किया गया है। यह प्रकाशन तुलन-पत्र, लाभ और हानि लेखा, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों, वित्तीय अनुपातों, कार्यालयों के राज्य-वार वितरण और प्राथमिकता क्षेत्र के अग्रिमों के विवरण के बारे में समग्र जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह प्रकाशन पूंजी पर्याप्तता, लाभप्रदता और कर्मचारी उत्पादकता जैसे चुनिंदा वित्तीय अनुपातों पर अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के बैंक-वार जानकारी भी प्रदान करता है। यह प्रकाशन रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) के लिंक https://dbie.rbi.org.in/ के माध्यम से वार्षिक आधार केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। इस मामले में संदर्भ के लिए प्रकाशन की कोई हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1575

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?