RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80243921

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ‘तिमाही बीएसआर-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण – जून 2020’ जारी किया गया

14 अक्तूबर 2020

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ‘तिमाही बीएसआर-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का
बकाया ऋण – जून 2020’ जारी किया गया

आज, भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण – जून 2020’ शीर्षक से अपना वेब प्रकाशन अपने भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी डेटाबेस (डी.बी.आई.ई.) नामक पोर्टल (वेब-लिंक https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications#!12) पर जारी किया । यह बैंक ऋण की विभिन्न विशेषताओं जैसे व्यवसाय/गतिविधि और उधारकर्ता के संगठनात्मक क्षेत्र, खाते के प्रकार और ब्याज दरों को कैप्चर करता है । इस सर्वेक्षण के दौर में 90 एससीबी (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) की 1,25,686 शाखाओं द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़े, बैंक समूहों, जनसंख्या समूहों और राज्य वार प्रस्तुत किए गए हैं1

मुख्य विशेषताएं :

  • बैंक ऋण वृद्धि (वाई-ओ-वाई) लगातार छठी तिमाही के लिए कम हो गई और जून 2020 में 5.7 प्रतिशत पर पहुंच गई: यह नरमी सभी बैंक समूहों में थी।

  • जून 2020 में औद्योगिक ऋण 0.6 प्रतिशत (वाई-ओ-वाई) संकुचित हुआ और कुल ऋण में इसकी भागीदारी एक वर्ष पहले के 32.8 प्रतिशत से घटकर 30.8 प्रतिशत हुई; दूसरी ओर, घरेलू क्षेत्र में ऋण 9.0 प्रतिशत (वाई-ओ-वाई) बढ़ा है और कुल ऋण में इसकी भागीदारी एक वर्ष पहले के 48.7 प्रतिशत से बढ़कर 50.2 प्रतिशत हो गई।

  • जून 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान बकाया ऋण पर समग्र भारित औसत ऋण दर (डब्ल्यूएएलआर) में 25 आधार अंकों की और पिछले एक वर्ष में 55 आधार अंकों की गिरावट आई।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/483


1जून 2020 के रिपोर्टिंग शुक्रवार के लिए पाक्षिक फॉर्म-ए रिटर्न (भारिबैं अधिनियम 1934 की धारा 42 (2) के तहत संकलित) पर आधारित सकल डेटा का प्रकाशन पहले हमारी वेबसाइट (होम> स्टैटिस्टिक्स> डेटा रिलीज>फोर्टनाइटली - शेडयूल्ड बैंक'स स्टेटमेंट ऑफ पोजीशन इन इंडिया) पर किया गया था और चयनित बैंकों के आधार पर जून 2020 के लिए बैंक क्रेडिट डेटा की मासिक सकल स्तरीय क्षेत्रीय तैनाती भी हमारी वेबसाइट (होम> स्टैटिस्टिक्स> डेटा रिलीज> मंथली> बैंक क्रेडिट की क्षेत्रीय तैनाती पर डेटा) पर प्रकाशित की गई थी।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?