भारतीय रिज़र्व बैंक ने ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की जमाराशियों एवं ऋण की तिमाही सांख्यिकी : दिसंबर 2014’ जारी की
27 फरवरी 2015 भारतीय रिज़र्व बैंक ने ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिसंबर 2014 के अंतिम शुक्रवार (अर्थात 26 दिसंबर 2014) की स्थिति को दर्शाने वाली ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की जमाराशियों एवं ऋण की तिमाही सांख्यिकी’ नामक समय श्रृंखला वेब प्रकाशन आज जारी किया। इन आंकड़ों को https://dbie.rbi.org.in वेबसाइट के माध्यम से https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications#!3 पर प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकाशन में मूलभूत सांख्यिकीय विवरणी (बीएसआर)-7 के माध्यम से बैंकों द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों पर आधारित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) सहित अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की कुल जमाराशियों और सकल बैंक ऋणों से संबंधित आंकड़े अंतर्विष्ट हैं। इन आंकड़ों को राज्यों, जि़लों, केंद्रों (दो या उससे अधिक शाखाओं वाले), आबादी समूहों तथा बैंक समूहों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। मुख्य अंश :
संगीता दास प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/1825 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: