RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80053973

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा “अनुसूचित वाणिज्य बैंकों की जमा और उनके ऋण संबंधी तिमाही सांख्यिकी: दिसंबर 2016” के लिए प्रकाशित

1 मार्च 2017

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा “अनुसूचित वाणिज्य बैंकों की जमा और
उनके ऋण संबंधी तिमाही सांख्यिकी: दिसंबर 2016” के लिए प्रकाशित

भारतीय रिज़र्व बैंकने आज 31 दिसंबर 2016 की स्थिति के अनुसार 'अनुसूचित वाणिज्य बैंकों(एससीबी) की जमा और ऋण संबंधी तिमाही सांख्यिकी' के आंकड़ें जारी किए है। इस तिमाही सर्वेक्षण में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (क्षेग्राबैं) भी शामिल हैं । इस सर्वेक्षण में राज्यवार, जिलावार, केंद्रवार, जनसंख्या-समूह और बैंक-समूहवार सभी प्रकार की जमा राशियों और बैंक ऋणों को सम्मिलित किया गया है| यह प्रकाशन https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications#!3 लिंक से प्राप्त किया जा सकता है ।

प्रमुख तथ्य:

  • सभी जनसंख्या समूहों (मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को छोड़कर) और सभी बैंक समूहों की जमा राशियों में उनके एक वर्ष पूर्व की तुलना में त्वरित वार्षिक वृद्धि देखी गई; दूसरी ओर,बैंक ऋणों की वृद्धि दर में सभी जनसंख्या समूहों और बैंक समूहों में गिरावट देखी गई।

  • ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी जनसंख्या समूहों में कुल जमा राशियों में सावधि जमा की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। जब कि ग्रामीण क्षेत्रों में बचत खातों में जमा की भागीदारी (53.4 प्रतिशत) सर्वाधिक थी।

  • मेट्रोपॉलिटन शाखाओं का सकल जमा राशियों (51.6 प्रतिशत) और बैंक ऋणों (65.6 प्रतिशत) में सर्वाधिक योगदान रहा ।

  • सरकारी क्षेत्र के बैंक सकल जमा राशियों में 70.6 प्रतिशत और कुल बैंक ऋणों में 66.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ अग्रणी रहे।

  • सर्वेक्षण सात राज्यों,महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात में जमा राशियों और बैंक ऋणों का संकेन्द्रण दिखाता है।

  • अखिल भारतीय स्तर पर सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंकों का ऋण-जमा अनुपात पिछली दिसंबर 2016 तिमाही के अंत में घटकर 70.6 प्रतिशत हो गया जबकि सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही में यह अनुपात 74.5 प्रतिशत था। सात राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों महाराष्ट्र (106.5 प्रतिशत), तमिलनाडु (100.8 प्रतिशत), चंडीगढ़ (100 प्रतिशत), तेलंगाना (96.7 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (91.4 प्रतिशत) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (84.5 प्रतिशत) का क्रेडिट-जमा अनुपात अखिल भारतीय स्तर की तुलना में अधिक था।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/2317

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?