भारतीय रिज़र्व बैंक ने अनुसूचित वाणिज्य बैंक की जमाराशियां एवं ऋण की तिमाही सांख्यिकी - सितंबर 2009 जारी की
15 जनवरी 2010 भारतीय रिज़र्व बैंक ने अनुसूचित वाणिज्य बैंक की जमाराशियां एवं ऋण की तिमाही भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अनुसूचित वाणिज्य बैंक की जमाराशियां एवं ऋण की तिमाही सांख्यिकी -सितंबर 2009 जारी की। यह प्रकाशन सितंबर 2009 के अंतिम शुक्रवार की स्थिति के अनुसार अनुसूचित वाणिज्य बैंक की जमाराशियां और सकल बैंक ऋण के आँकड़े दर्शाती है । ये आँकड़े मूलभूत-सांख्यिकीय विवरणियों (बीएस्आर)-7 जोकि शाखा-वार आँकड़े प्रस्तुत करती हैं, पर आधारित होते हैं, अनुसूचित वाणिज्य बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी) से प्राप्त किए जाते हैं। मुख्य-मुख्य बातें : बैंक-युक्त केंद्रों की संख्या अनुसूचित वाणिज्य बैंक ने जिन बैंक सुविधायुक्त केद्रों को सेवा दी उनकी संख्या 34,709 री। इन केद्रों में से 28,095 एकल कार्यालय केंद्र थे और 64 केंद्र ऐसे थे जिनके बैंक कार्यालय 100 और इससे अधिक थे। शीर्षस्थ 100/200 केद्र में जमा और ऋण जमाराशियों के अनुसार क्रम में रखे गये शीर्ष सौ केंद्रों की जमाराशि कुल जमाराशि का 68.9 प्रतिशत और बैंक ऋण के हसाब से शीर्ष सौ केंद्रों का बैंक ऋण कुल बैंक ऋण का 77.7 प्रतिशत था। सितंबर 2008 में शीर्ष सौ केंद्रों का योगदान कुल जमाराशि में 69.6 प्रतिशत और सकल बैंक ऋण में 79.0 प्रतिशत था। सितंबर 2009 में शीर्ष सौ केंद्रों की कुल जमा राशि में पिछले वर्ष से 18.6 प्रतिशत की वृद्धि हई, जबकि सितंबर 2008 में वी बढ़ोतरी 20.0 प्रतिशत थी। शीर्ष सौ केंद्रों के सकल बैंक ऋण में सितंबर 2009 में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि सितंबर 2008 की 28.6 प्रतिशत वृद्धि से काफा कम थी। कुल जमाराशियों की दृष्टि में शीर्ष 200 केंद्रों ने कुल रिपोर्टकर्ता कार्यालयों की संख्या में 31.7 प्रतिशत एवं कुल जमाराशियों में 73.9 प्रतिशत का योगदान किया। सकल बैंक ऋण में शीर्ष 200 केद्रों का ह्सिा कुल बैंक ऋण में 81.2 प्रतिशत रा और रिपोर्टकर्ता कार्यालयों में 31.3 प्रतिशत था। बैंक समूहवार जमा और ऋण में हिस्सा समू के रूप में राष्ट्रीयकृत बैंकों ने कुल जमा राशियों में 50.5 प्रतिशत का योगदान दिया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक और इसके सयोगी बैंकों का योगदान 23.8 प्रतिशत का रा। अन्य अनुसूचित वाणिज्य बैंकों, विदेशी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का कुल जमा राशियों में क्रमश: 17.1 प्रतिशत, 5.6 प्रतिशत और 3.0 प्रतिशत का हस्सा रा। सकल बैंक ऋण के संदर्भ में कुल बैंक ऋण में सर्वाधिक 50.5 प्रतिशत हस्सा राष्ट्रीयकृत बैंकों का रा, जबकि इसके ठीक पीछे भारतीय स्टेट बैंक और इसके सयोगी बैंक 23.7 प्रतिशत और अन्य अनुसूचित वाणिज्य बैंक 17.8 प्रतिशत रे। तुलनात्मक रु प से विदेशी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का कुल बैंक ऋण में हस्सा कम रह क्रमश: 5.5 प्रतिशत और 2.5 प्रतिशत। ऋण- जमा अनुपात बैंक कार्यालयों का वितरण जमा राशियों के आकार के अनुसार अनुसूचित वाणिज्य बैंक कार्यालयों के वितरण य दर्शाता ह कि कुल बैंक कार्यालयों में 63.6 प्रतिशत बैंक कार्यालय 10 करोड़ रुपये या इससे अधिक की जमा राशियों वाले थे। कुल जमा राशियों में इन बैंक कार्यालयों का योगदान 96.3 प्रतिशत और कुल बैंक ऋण में 93.4 प्रतिशत रह। जिन कार्यालयों ने 10 करोड़ रुपये या अधिक का ऋण दिया उनका प्रतिशत कुल कार्यालयों में 39.0 रा। इन कार्यालयों ने कुल बैंक ऋण में 93.0 प्रतिशत और 76.5 प्रतिशत कुल जमा राशियों में हस्सा दिया। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2009-2010/988 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: