भारतीय रिज़र्व बैंक का प्लैटिनम जयंती वर्ष : पिछले 75 वर्षों से भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी बैंक नोटों की प्रदर्शनी
5 मार्च 2010 भारतीय रिज़र्व बैंक का प्लैटिनम जयंती वर्ष : भारतीय रिज़र्व बैंक जिसने 1 अप्रैल 1935 से अपना कार्यकलाप शुरू किया था, इस वर्ष प्लैटिनम जयंती समारोह मना रहा है। इस उपलक्ष्य में, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रारंभ से जारी सभी बैंक नोंटों की एक प्रदर्शनी बैंक के मौद्रिक संग्रहालय में लगायी गई है। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए 30 जून 2010 तक खुली रहेगी। इसका प्रवेश नि:शुल्क है।
जे.डी.देसाई |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: